दोस्तों पैसों की ज़रूरत हमें अक्सर पड़ती रहती है। हम जैसे मध्यम वर्गीय परिवारों में हजारों काम लगे रहते हैं और हमारी तनख्वाह से हम वह सारे कामों को पूरा नहीं कर सकते। इसलिए ही हम लोन लेते हैं क्युकी हमारे पास इकट्ठा बहुत सारा पैसा नहीं होता,लेकिन हम कहीं से इकट्ठा पैसा ले कर उसे किश्तों में चुका ज़रूर सकते हैं । लोन लेना किसी को भी पसंद नहीं होता पर लोन लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हमारा कोई भी काम टलता नहीं है। हमारा काम उसी वक़्त हो जाता है जब उसकी ज़रूरत होती है।
और आप तो जानते ही हैं की अगर कोई जरूरी काम टल जाए तो बहुत नुकसान हो सकता है। आपने बहुत सारी लोन देने वाली एजेंसियां ,बैंक, ऐप्स आदि के बारे में सुना तो होगा ही लेकिन क्या आपने सुना है प्राइवेट कंपनी भी लोन देती हैं। जी हां दोस्तो। और ऐसी ही एक विश्वप्रसिद्ध कंपनी के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं जो पर्सनल लोन भी उपलब्ध कराती है। दोस्तो उस कंपनी का नाम है MI Credit, जी दोस्तो आप सही समझ रहें हैं यह वही मोबाईल और अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कंपनी है। आज हम इस पोस्ट में MI Credit से कैसे लोन लिया जाता है और इस से जुड़ी अन्य जानकारियां जानेंगे, तो आइए जानते हैं MI Credit के बारे में–
हम MI Credit के लिए बारे में क्या क्या जानेंगे ?
- MI Credit से कितना लोन लिया जा सकता है?
- MI Credit कितने समय के लिए लोन देती है?
- MI Credit कितने ब्याज पर लोन देती है?
- MI Credit से लोन लेने के लिए कौन से दस्तावेज लगते हैं?
- MI Credit से कौन कौन लोन ले सकता है?
- MI Credit से लोन लेने की क्या प्रक्रिया है?
- MI Credit से संपर्क करने की जानकरी।
MI Credit कितने रुपयों का लोन देती है ?
MI Credit से आप पूरे 2 लाख़ रुपयों तक का लोन आसानी से ले सकते हैं। यह लोन अमाउंट बहुत है। इतने पैसों से आप कोई भी काम बहुत आसानी से कर सकते हैं।
MI Credit से कितने समय के लिए लोन ले सकते हैं ?
MI Credit se आप कम से कम 3 महीने और अधिक से अधिक 2 साल तक के लिए लोन ले सकते हैं। इतना समय एक आम व्यक्ती के लिए बहुत है लोन चुकाने के लिए।
MI Credit से कितने ब्याज दर पर लोन मिलता है ?
MI Credit से 1.35% के हर महीने के ब्याज दर पर लोन मिलता है। और दूसरो के मुकाबले यह ब्याज दर काफी कम है। लोन लेने से पहले यह जानकारी लेना बहुत ज़रूरी है क्युकी पैसे आपको ही चुकाने हैं।
MI Credit से लोन लेने के लिए कौन कौन से दस्तावेज लगते हैं ?
MI Credit से लोन लेने के लिए आपको ज़्यादा दस्तावेज की ज़रूरत नहीं पड़ती। आपको निम्नलखित दस्तावेज़ो की जरुरत पड़ेगी-
- कोई भी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर्स आई डी, पासपोर्ट आदि।
- पैन कार्ड
- बैंक खाते की जानकारी
MI Credit से कौन कौन लोन ले सकता है ?
MI Credit international कंपनी है यहां से कोई भी कहीं से भी लोन ले सकता है और Xiaomi की सिस्टर कंपनी है और यहां से लोन लेने के हर देश के नियम अलग अलग हैं । हम यहां आपको केवल भारत के नियमों से वाकिफ करवा रहें हैं।
MI Credit से लोन लेने के क्या फायदे हैं ?
- यह एप 100% ऑनलाइन काम करती है ।
- यह एप लोन आपके बैंक अकाउंट में तुरंत भेज देती है।
- यह एप भारत में सभी जरूरतमदों को लोन देती है।
- यह एप कम से कम ब्याज दर पर लोन देती है।
- यह एप आपसे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री नहीं मांगती।
MI Credit से लोन लेने की क्या प्रक्रिया है ?
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से MI Credit app इंस्टॉल करें।
- फिर MI account या फोन नंबर के माध्यम से register करें।
- केवाईसी दस्तावेज़जैसे आधार कार्ड या वोटर्स आई डी अपलोड करें।
- ऑनलाइन सत्यापन के लिए पर्सनल डीटेल्स डाल दें।
- फ़िर बैंक खाते की डिटेल्स डाल दें।
- फ़िर आपका आवेदन रिव्यू में जाएगा।
- फिर आपके बैंक खाते में राशी तुरन्त ट्रांसफर कर दी जाएगी।
MI Credit से संपर्क करने की जानकारी –
Phone: 1800-258-6286
Email: miCredit-support@xiaomi.com
तो दोस्तो यह थी MI Credit से लोन लेने की सम्पूर्ण जानकारी। हम पूरी कोशिश करते हैं आपको हमारे द्वारा सही और आसान तरीके से पूरी जानकारी मिलती रहे। अगर आपको हमारी दी गई जानकारी पसंद आई तो अपने दोस्तो के साथ ज़रूर शेयर कीजिएगा। धन्यवाद।